राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ
डा. हेडगेवार भवन, महाल, नागपुर 440120
नागपुर, युगाब्द 5113, वैशाख सु. 13 / (15 मई 2011)
सादर प्रणाम।
मान्यवर किशन भैयाजी के दुःखद निधन का समाचार प्राप्त हुआ। गत कुछ दिनों से शारीरिक पीड़ा से उन्हें बहुत कष्ट हुआ होगा। मृत्यु के साथ संघर्ष करते हुए, अन्त में इस जीवन की यात्रा पूरी कर हमारे मध्य से चले गये। गत तीन चार पीढि़यों ने उनका कर्मठ जीवन बहुत निकट से देखा है और उनके जीवन से संघ कार्य की प्रेरणा प्राप्त की है। उनके रूप में हमने ध्येयव्रती जीवन का दर्शन किया है। अपने लक्ष्य के प्रति पूर्ण समर्पण का भाव, विचारों के प्रति प्रखर स्पष्टता एवं प्रतिबद्वता और साथ ही संघकार्य की वृद्वि के लिए परिश्रम की पराकाष्ठा, यही सन्देश उनके जीवन से हमें प्राप्त होता है। एक आदर्श प्रचारक जीवन के रूप में उनकी विनम्रता, सादगी यह हमें सदा ही संघकार्य के लिए प्रेरणा प्रदान करती रहेगी। ऐसे ज्येष्ठ, अनुभवी एवं तपःपूत किशन भैयाजी को हम विनम्र श्रद्वांजली अर्पण करते हैं।
उनकी पवित्र आत्मा को सदगति प्राप्त हो, यही ईश्वर के चरणों में प्रार्थना है।आपके
सह सरकार्यवाह सरकार्यवाह
No comments:
Post a Comment