Thursday 4 October 2012

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रान्त - 2.10.2012 जैसलमेर

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जोधपुर प्रान्त
2 अक्टूबर, 2012 
जैसलमेर जिले का कार्यक्रम
छाया चित्र



प्रार्थना करते हुए 
परम पूज्य सरसंघचालक जी

साधु संत मंच पर

ध्वज मण्डल



हिन्दू शक्ति संगम जैसलमेर के 
कार्यक्रम की चित्रमय झांकी


रंगोली सज्जा



हिन्दू शक्ति संगम जैसलमेर के 
कार्यक्रम की चित्रमय झांकी

रंगोली सज्जा

रंगोली सज्जा

























घोष प्रदर्शन का दृश्य

प्रार्थना करते हुए स्वयंसेवक



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक 
पूजनीय मोहन जी भागवत ने 
राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा की कामना की

        तनोट - जैसलमेर ३ अक्टूबर - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक पूजनीय मोहन जी भागवत ने तनोट राय माता जी की पूजा अर्चना कर राष्ट्र की सीमाओं की सुरक्षा की कामना की | उल्लेखनीय है की तनोट राय माता जी के बारे में कहा जाता है की 1965 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान द्वारा डाले गए सभी बमों को निष्क्रिय कर दिया था | इन बमों को आज भी मंदिर में सुरक्षित रखा गया है |
       सीमावर्ती क्षेत्र में विशेष रूप से पाई जाने वाली सेवन घास को भी देखा और उसको विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया | उल्लेखनीय है की सेवन घास गाय के लिए उत्तम पौष्टिक आहार माना जाता है | 
        सरसंघचालक मोहन जी भागवत ने लोगेवाला सीमा पर हिंदुस्तान के जवानों द्वारा पकडे गए टैंको  को भी देखा |
        पूजनीय सरसंघचालक मोहन जी भागवत की अगवानी सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारीयों ने की | सीमा सुरक्षा बलों के अधिकारीयों से वार्तालाप करते हुए सरसंघचालक जी ने अधिकारीयों एवं जवानों के त्याग की भरी भूरी प्रशंसा की | अधिकारीयों ने भी सीमाजन  कल्याण समिति के कार्यकर्ताओ द्वारा किये जाने वाली विभिन्न कार्यक्रमों की  सरहाना करते हुए कहा की समिति के कार्यकर्त्ता अपने कार्यक्रमों  से जवानों का उत्साहवर्धन करते रहते है | सुरक्षा बलों के अधिकारीयों ने सीमाजन कल्याण समिति द्वारा हर वर्ष जवानों को रक्षाबंधन के अवसर पर रक्षा सूत्र बांधने के कार्यक्रम की प्रशंसा  की |
       पूजनीय सरसंघचालक जी मोहन जी भागवत के साथ क्षेत्र प्रचारक दुर्गादास जीए क्षेत्र प्रचारक प्रमुख नन्दलाल जी, प्रान्त प्रचारक मुरलीधर जी तथा सीमाजन कल्याण समिति के संघटन मंत्री नीम्ब सिंह जी भी थे |
        पूजनीय सरसंघचालक मोहन जी भागवत को  सीमाजन कल्याण समीति के संघटन मंत्री नीम्ब सिंह जी ने पश्चिमी राजस्थान की सीमाओ और उनसे जुड़े विषयों की जानकारी दी |



परम पूजनीय सरसंघचालक 
माननीय मोहनराव जी भागवत को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए 
सीमा सुरक्षा बल के अधिकारी, साथ में खड़े है 
श्री नन्दलाल जी (राजस्थान क्षेत्र के प्रचारक प्रमुख)

परम पूजनीय सरसंघचालक 
माननीय मोहनराव जी भागवत
 तनोट माता मन्दिर में पूजा करते हुए और साथ में है 
श्री मुरलीधर जी - जोधपुर प्रान्त प्रचारक
परम पूजनीय सरसंघचालक 
माननीय मोहनराव जी भागवत 
तनोट माता मन्दिर में

दैनिक भास्कर, जैसलमेर-पोकरण
पेज नम्बर-9
दैनिक भास्कर, जैसलमेर-पोकरण
पेज नम्बर-11




No comments:

Post a Comment